फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The historic Phool Yatra festival begins in Pangi.

Chamba News: पांगी में ऐतिहासिक फुलयात्रा उत्सव का आगाज

Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The historic Phool Yatra festival begins in Pangi.
चंबा के पांगी में फुलयात्रा के दौरान स्थानिय लोग।स्रोत जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मंगलवार को पारंपरिक जिला स्तरीय ऐतिहासिक फुलयात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय उत्सव के शुभारंभ पर गूरों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने करयास प्रजा मंडल की ओर से वालीन माता मंदिर से निकाली रथयात्रा का स्वागत किया। वह रथयात्रा में शामिल होकर फुलयाटनू मैदान में पहुंचे। इस दौरान पांगी घाटी के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से उत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। फुलयात्रा कमेटी के अध्यक्ष केदार राणा और सतीश शर्मा ने मुख्यअतिथि डॉ. जनकराज को पंगवाली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

क्यों मनाते हैं फुलयात्रा उत्सव
फुलयात्रा को ग्रीष्म ऋतु के समापन और सर्दियों के आगमन का प्रतीक माना जाता है। सदियों से लोग इस उत्सव को मना रहे हैं। पांगी में पहले आपसी मिलन का एकमात्र साधन मेले और उत्सव ही होते थे। पांगी के लोग फुलयात्रा से पहले सर्दियों के लिए खाने-पीने का सारा सामान इकट्ठा कर लेते थे। पशुओं के चारे को भी सर्दियों से पहले एकत्रित कर लिया जाता था। सर्दियों में यहां भारी मात्रा में बर्फबारी होती है, इस वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन


अब चार प्रजाएं लेती हैं भाग
पहले लुज, सुराल, धरवास, करयास, कूफा, कवास, हुडान, किरयूनी और किलाड़ की प्रजाएं फुलयाटनू मैदान में यह उत्सव मनाती थीं। अब कूफा, कवास, किलाड़ और करयास की चार प्रजाएं इसमें भाग लेतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed