{"_id":"6681899ea1108f18ec05691e","slug":"the-highway-near-shani-dev-temple-should-be-widened-chamba-news-c-88-1-ssml1004-128146-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शनि देव मंदिर के समीप हाईवे को किया जाए चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शनि देव मंदिर के समीप हाईवे को किया जाए चौड़ा
Sun, 30 Jun 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर शनिेदेव मंदिर के समीप मार्ग को चौड़ा करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा से मांग की है कि मार्ग पर इस हिस्से को चौडा़ करने का कार्य जल्द शुरू किया जाए, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके।
वाहन चालकों में बबलू कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र सिंह, काकू राम, लोकेश कुमार, अमृत सिंह और राजन सिंह ने कहा कि शनि मंदिर के समीप मार्ग संकीर्ण है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की निचली तरफ लगा डंगा भी खस्ताहाल है। लोहे के जाले भी गिरने के कगार पर हैं। बताया कि पहाड़ी की तरफ से इस मार्ग को चौड़ा किया जाता है तो वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही मार्ग भी चौड़ा होगा। बताया कि आगामी समय में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में बारिश से निचली तरफ खस्ताहाल डंगा गिर सकता है। इससे मार्ग को भी नुकसान पहुंच सकता है। वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द शनिदेव मंदिर के समीप मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया जाए।
--