फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The health services being provided at CHC Bathri were reviewed.

Chamba News: सीएचसी बाथरी में दी जा रहीं स्वास्थ्य का लिया जायजा

Fri, 10 Apr 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The health services being provided at CHC Bathri were reviewed.
सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने सफाई का भी किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में हासिल की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वास्थ्य खंड समोट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाथरी का निरीक्षण शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने किया।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, प्रसूति कक्ष, लैब सेवाएं, दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। कुछ ने सुधार की अपेक्षाएं भी रखीं जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गंभीरता से लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया कि केंद्र में आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो और कोई भी मरीज बिना उपचार के वापस न लौटे। उन्होंने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया और कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं और गैर संचारी रोगों की जांच एवं उपचार से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। इसे और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इस प्रकार के निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed