फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The growing distance from apples, the move towards Japanese fruits and kiwis

Chamba News: सेब से बढ़ती दूरी, जापानी फल और कीवी की ओर बढ़े कदम

Wed, 11 Feb 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The growing distance from apples, the move towards Japanese fruits and kiwis
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में बागवानी का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक रूप से सेब की खेती पर निर्भर रहने वाले किसान अब जापानी फल (पर्सिमन) और कीवी की ओर रुख कर रहे हैं। बढ़ती लागत, मौसम की अनिश्चितता और बाजार में विदेशी सेबों की प्रतिस्पर्धा के चलते स्थानीय बागवान सेब की खेती से निराश दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में बागवानी विभाग द्वारा लाई गई पौधों की खेप में सेब के पौधों की मांग अपेक्षाकृत कम रही, जबकि जापानी फल और कीवी के पौधों की बिक्री अधिक दर्ज की गई। ग्राम पंचायत कुठेड़, लामू, दयोल, बजोल, न्याग्रां और क्वारंसी सहित अन्य पंचायतों के किसान इन वैकल्पिक फसलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्यों घट रहा है सेब का आकर्षण
बागवानों का कहना है कि सेब की खेती अब पहले की तुलना में अधिक खर्चीली हो गई है। कीटनाशकों और खाद की लागत बढ़ी है। मौसम में बदलाव के कारण उत्पादन प्रभावित होता है। बाजार में विदेशी सेबों के आयात से स्थानीय उत्पाद को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। किसान रमेश कुमार और सुनील कुमार बताते हैं कि कई बार लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे नुकसान सहना पड़ता है।
विज्ञापन

जापानी फल और कीवी क्यों बन रहे विकल्प?
किसानों के अनुसार जापानी फल कम लागत में स्थिर उत्पादन देता है। रोग और कीट अपेक्षाकृत कम लगते हैं। कीटनाशकों पर खर्च कम होता है। बाजार में कीमत 175 से 300 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है। कीवी के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे किसानों को बेहतर आय की उम्मीद है। बागवान शक्ति प्रसाद और राज कुमार का कहना है कि इन फसलों से आय में विविधता आएगी और सेब पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में जापानी फल और कीवी के पौधों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विभाग उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध करवा रहा है और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। पंकज कुमार, प्रसार अधिकारी, उद्यान विभाग

चुनौतियां भी मौजूद
विशेषज्ञों का मानना है कि नई फसलों के साथ विपणन, भंडारण और भविष्य में संभावित बाजार संतृप्ति जैसी चुनौतियों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। दीर्घकाल में संतुलित फसल विविधीकरण ही किसानों की आय स्थिर रखने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed