फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The government opened schools but forgot to appoint teachers.

Chamba News: सरकार ने स्कूल तो खोले, शिक्षकों की तैनाती करना भूली

Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
The government opened schools but forgot to appoint teachers.
चंबा। प्रदेश सरकार ने हर गांव और कस्बे में स्कूल तो खोले हैं, लेकिन इनमें अध्यापकों की कमी दूर नहीं की जा रही है। शिक्षा खंड कियाणी के तहत 13 स्कूल एक-एक अध्यापक के सहारे हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना एक अध्यापक के लिए कोई चुनौती से कम नहीं है। तैनात अध्यापक को जरूरी बैठक में जाना होता है तो स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई रामभरोसे हो जाती है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ही व्यवस्था देखनी पड़ रही है। विभाग की मानें तो रिक्त पद भरने को लेकर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा खंड कियाणी में 76 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। इनमें 13 स्कूलों में एक-एक अध्यापक हैं। तीन स्कूल ऐसे हैं, जहां अध्यापक ही नहीं हैं। इनमें पढ़ाई जुगाड़ के सहारे करवाई जा रही है। डेपुटेशन के सहारे तीनों स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि 13 स्कूलों में एक-एक अध्यापक हैं। तीन स्कूलों में डेपुटेशन के आधार पर व्यवस्था बनाई गई है। कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि सरकार और विभाग जल्द अध्यापकों की तैनाती करेंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed