फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The goods were sold, and once the deadline passed, the road was turned into a warehouse.

Chamba News: बिक गया माल, तारीख निकली तो सड़क बना दी गोदाम

Mon, 28 Sep 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The goods were sold, and once the deadline passed, the road was turned into a warehouse.
सरेंई के रास्ते पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, खुले में पड़े स्टॉक से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन

मालवाहक से उतारकर छोड़ा स्टॉक, बच्चों-मवेशियों के पहुंचने की आशंका, लोगों ने जांच और कार्रवाई मांगी

प्रवीण कुमार
चंबा। बोतलों पर तारीख खत्म हुई तो उनका ठिकाना गोदाम नहीं, सरेंई गांव का रास्ता बन गया। रविवार दोपहर मालवाहक वाहन से सैकड़ों एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क के किनारे फेंक दी गईं।
देखते ही देखते रास्ते का किनारा एक्सपायर स्टॉक के ढेर में बदल गया। खुले में पड़े इस स्टॉक ने न केवल सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक्सपायर पेय पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे बिखरी बोतलें आने-जाने वाले लोगों के सामने साफ नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक खुले में पड़े पेय पदार्थ बच्चों और मवेशियों की पहुंच में हैं। इनके गलती से सेवन करने की आशंका को देखते हुए लोगों ने स्टॉक को तत्काल हटाने की मांग की है। लंबे समय तक बोतलें खुले में पड़ी रहने से आसपास कचरा फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज कुमार, महिंद्र सिंह, संजय शर्मा, अजय कुमार, मनोज कुमार और पवन कुमार ने बताया कि एक्सपायर स्टॉक कंपनी को वापस भेजने के बजाय रास्ते के किनारे फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि विभाग को यह जांचना चाहिए कि इतनी बड़ी संख्या में एक्सपायर बोतलें यहां किसने और क्यों फेंकीं। लोगों ने जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि एक्सपायर पेय पदार्थों के निस्तारण की जिम्मेदारी किसकी है। यदि स्टॉक को खुले में ही छोड़ दिया जाए तो खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े नियमों के पालन की निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने सड़क किनारे पड़े स्टॉक को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जिस व्यापारी ने ऐसा किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed