{"_id":"631637be8b5453207b751a4b","slug":"the-gift-of-mini-secretariat-will-be-available-in-one-and-a-half-months-chamba-news-sml4207146106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह में मिल जाएगी मिनी सचिवालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह में मिल जाएगी मिनी सचिवालय की सौगात
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र पांगी में बनाया जा रहा मिनी सचिवालय।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र के लोगों को डेढ़ माह बाद एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। किलाड़ मुख्यालय में 22 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने 80 प्रतिशत पूरा कर लिया है। भवन में खिड़की और दरवाजे लगाने का कार्य किया जा रहा है।
इसके लिए विभाग ने ठेकेदार को उत्तम किस्म की लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां लगाने के आदेश दिए हैं। ठेकेदार ने विभागीय निर्देशानुसार खिड़की-दरवाजों को बनाने का ऑर्डर जिले के बाहर दिया है। कुछ ही दिनों में ये बनकर पांगी पहुंच जाएंगे। इस भवन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लिफ्ट और सेंटर हीटिंग वाला यह जिले का पहला मिनी सचिवालय बन रहा है। इस तरह का मिनी सचिवालय या भवन जिले में कहीं पर भी नहीं बना है।
मिनी सचिवालय में आवासीय आयुक्त, तहसीलदार, शिक्षा, लोक निर्माण विभागों सहित अन्य जरूरी विभागों के कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। इसके बाद लोगों को एक ही भवन में सभी विभागों की सुविधाएं मिल जाएंगी। गौरतलब है कि किलाड़ मुख्यालय में हर विभाग के कार्यालयों का फासला काफी अधिक है। ऐसे में लोगों को एक से दूसरे कार्यालय में जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में यह मिनी सचिवालय घाटी के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं भवन के ग्राउंड फ्लोर में 200 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग भी बनाई गई है जहां सरकारी कर्मचारी सहित अन्य लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे। इससे किलाड़ में पार्किंग की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा। सर्दियों के दौरान पांगी घाटी में भारी मात्रा में बर्फबारी होती है। ऐसे में वहां ठंड भी काफी पड़ती है। इसको देखते हुए मिनी सचिवालय में सेंटर हीटिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चोपड़ा ने बताया कि डेढ़ माह के भीतर भवन का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।