फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The future of 48 students is in the hands of one teacher.

Chamba News: 48 विद्यार्थियों का भविष्य एक शिक्षक एक हवाले

Mon, 10 Jul 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The future of 48 students is in the hands of one teacher.
चंबा। चुराह विस क्षेत्र के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूल देहरा में 48 विद्यार्थियों की पढ़ाई एक शिक्षक के सहारे चल रही है। बच्चों के साथ-साथ तैनात शिक्षकों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। अध्यापक को जहां बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है वहीं स्कूल के अन्य कार्य भी निपटाने पड़ रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि अगर कभी अध्यापक किसी जरूरी कार्य या स्वास्थ्य सही न होने पर स्कूल में अपनी सेवाएं ने दे पाए तो स्कूल और विद्यार्थियों की देखरेख का जिम्मा चपरासी के कंधों पर आ जाता है। हालांकि कई बार शिक्षा विभाग से मांग की गई है कि स्कूल में खाली पद को भर कर शिक्षक की तैनाती की जाए। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। अभिभावकों निशा कुमारी, उषा देवी, पूजा कुमारी, बंटी कुमार, अमित कुमार, रजनीश कुमार आदि का कहना है कि 48 विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना तैनात शिक्षक के लिए काफी मुश्किल है। ऐसे में शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से अपील की है कि एक और खाली पद को जल्द भरा जाए। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास का कहना है कि शिक्षकों की नई भर्तियां होने पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed