फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The forest land was dug out and the workers kept sleeping.

Chamba News: जंगल की जमीन खोद कर निकाल ली कशमल और साेते रहे कर्मचारी

Mon, 30 Mar 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The forest land was dug out and the workers kept sleeping.
साढ़े तीन क्विंटल कशमल पकड़कर अपनी ड्यूटी से झाड़ लिया पल्ला
विज्ञापन

स्थानीय लोग इस मामले में वन विभाग से जांच बिठाने की कर रहे हैं मांग
आखिरकार किस जंगल से निकाली गई कशमल इसका होना चाहिए खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तीसा मार्ग पर वन विभाग ने साढ़े तीन क्विंटल कशमल पकड़ी थी, उसे किसने उखाड़ा और संबंधित जंगल का अभी तक विभाग पता नहीं लगा पाया है।
इतना ही नहीं, मसरूंड वन परिक्षेत्र के अधीन आने वाले जंगल में इस कशमल को उखाड़ा गया तो ऐसे में अभी तक विभाग ने संबंधित वन रक्षक और वन खंड अधिकारी से भी जवाबतलबी नहीं की है। आमतौर पर विभाग जब किसी लावारिस वन संपदा को पकड़ता है तो सबसे पहले जहां से उस वन संपदा को निकाला गया है उसका पता लगाया जाता है। उसके बाद संबंधित वन रक्षक से इस मामले में जवाबतलब किया जाता है।

कुछ दिन पहले तीसा मार्ग पर जो लावारिस कशमल पकड़ी थी, उसके परिक्षेत्र में आने वाले वाले जंगल में अभी तक कोई निरीक्षण नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों में हसनदीन, नूरदीन, सकलेन, अशोक कुमार, सूरज और मनोज कुमार ने बताया कि साढ़े तीन क्विंटल कशमल की जड़ों को निकालने के लिए कम से कम चार दिनों का समय लगता है। जड़ों को जमीन खोदकर निकाला जाता है। ऐसे में जिस जंगल में ये जड़ें खोदकर निकाली गईं, वहां कार्यरत वन रक्षक कहां सोता रहा। विभाग को इस संबंध में विभागीय जांच बैठानी चाहिए ताकि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सके। उधर, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्द ही जांच की जाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed