फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The forest fire destroyed the homes of many animals.

Chamba News: जंगल की आग ने उजाड़ दिए कई जीव-जंतुओं के आशियाने

Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The forest fire destroyed the homes of many animals.
चंबा के तन्होटू गांव के साथ रात के समय जंगल में भड़की आग।संवाद
तन्होटू के पास जंगल में भड़की भयंकर आग, बारिश ने की शांत
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को जंगल में लगी आग शनिवार शाम के समय बुझी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तन्होटू गांव के साथ चीड़ का जंगल पूरी रात आग से दहकता रहा। शुक्रवार शाम को भड़की आग की चिंगारी तेज हवा के साथ पूरे जंगल में फैल गई। इस आग में रेंगने वाले जीव-जंतुओं के साथ पक्षियों के घोंसले भी स्वाह हो गए।

शनिवार सुबह भी जंगल में आग की लपटें उठती रहीं। इसे बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी नाकाम कोशिश करते दिखे क्योंकि इस भयंकर आग को झाड़ियों के लट्ठ के सहारे बुझा पाना मुश्किल था। दमकल विभाग की मदद इसलिए नहीं ली जा सकी क्योंकि जहां आग लगी थी उसके आस-पास सड़क का कोई भी साधन नहीं था। ऐसे में स्थानीय लोग व वन कर्मी दूर से आग में जल रहे जंगल को निहारते रहे। कई पक्षी अपने घोंसले छोड़कर आसमान में उड़ान भरते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, जंगल की आग गांव के पास भी पहुंच गई। इसे विभागीय कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने घरों तक पहुंचने से रोक लिया। सूखी घास में आग की चिंगारी इतनी तेजी के साथ फैली कि पूरा जंगल दहक उठा। जंगल में लगी आग प्राकृतिक रूप से नहीं लगी, बल्कि अज्ञात लोगों ने इस आग को भड़काया। शनिवार को दोपहर के समय जब आसमान से बारिश की बूंदें गिरी तो जंगल की आग शांत हुई। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, शक्ति प्रसाद, अमर चंद, दिनेश कुमार, कमल कुमार, संजय शर्मा और प्रहलाद ने प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग लगने वन संपदा को नुकसान हुआ है। आग लगाने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed