फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The first merit list of the first year of the college will be released on June 20.

Chamba News: बीस जून को जारी होगी कॉलेज में प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची

Fri, 22 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The first merit list of the first year of the college will be released on June 20.
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में एक जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद बीस जून को प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी होगी। 21, 22 और 23 जून को विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। फीस भी ऑनलाइन माध्यम से जमा होगी। इसके बाद 24 जून को प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। कॉलेज प्रशासन की ओर एडमिशन के बारे में जानकारी कॉलेज की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक जून से बीए, बीएससी बीकॉम, बीबीए, बीसीए ओर बीवॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। बीवॉक के तहत चंबा कॉलेज में दो कोर्स हैं। इनमें रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी कोर्स शामिल है। पीजीडीसीए और एमए की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय चंबा जिला का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान है। यहां हर साल औसतन चार हजार से पांच हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। जिले के अन्य उपमंडलों से भी विद्यार्थी यहां प्रवेश लेते हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली मेरिट सूची बीस जून को जारी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed