{"_id":"6a888b9bd138bd4add04f9e1","slug":"the-fallen-retaining-wall-at-parwal-bend-has-not-been-repaired-increasing-the-risk-of-accidents-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193931-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: परवाल मोड़ पर गिरा डंगा नहीं लगाया, हादसे का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: परवाल मोड़ पर गिरा डंगा नहीं लगाया, हादसे का खतरा बढ़ा
Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले डंगा धंसने से गेहूं से लदा ट्रक हुआ है दुर्घटनाग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। चंबा-किलाड़ मार्ग पर परवाल मोड़ के समीप गिरा डंगा लोक निर्माण विभाग ने अब तक नहीं लगाया है। डंगा गिरने से सड़क का यह हिस्सा हादसों के लिहाज से संवेदनशील हो गया है। मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में यहां किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
पांगीवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले चंबा से गेहूं की खेप लेकर किलाड़ जा रहा ट्रक परवाल मोड़ के पास डंगा धंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। स्थिति बिगड़ते देख चालक और परिचालक ने ट्रक से छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद भी विभाग ने मौके पर डंगा लगाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय लोगों में राजीव कुमार, वीर सिंह, नरेश कुमार, योगराज, कृष्ण चंद और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परवाल मोड़ पर सड़क के किनारे डंगा न होने से वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि मार्ग पांगी घाटी के लिए महत्वपूर्ण है और इस पर प्रतिदिन जरूरी सामान लेकर वाहन आते-जाते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि हादसे का इंतजार करने के बजाय प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए और कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर परवाल मोड़ पर गिरे डंगे को लगवाने के प्रयास किए जाएंगे।