Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Elementary Education Department will now conduct an investigation into the use of caste-based slurs.

Chamba News: जातिसूचक शब्द कहने के मामले में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग करेगा जांच

Tue, 17 Nov 2026 10:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The Elementary Education Department will now conduct an investigation into the use of caste-based slurs.
चंबा। जिले के एक सरकारी स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की ओर से छात्रा को कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहने के मामले में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग आगामी जांच करेगा। मामले की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में सौंप दी है। अब विभाग की ओर से रिपोर्ट का अध्ययन कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि गत सप्ताह स्कूल में छात्रा के साथ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच अधिकारी को भेजा गया था। जांच अधिकारी ने संबंधित स्कूल में पहुंचकर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई और अपनी रिपोर्ट तैयार की। अब जांच रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पास पहुंचने के बाद मामले में विभागीय स्तर पर पड़ताल की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मामले में विभाग की जांच और कार्रवाई पर नजरें हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि संबंधित कर्मचारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत है, इसलिए इस मामले में आगामी कार्रवाई प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed