फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The dispute continued for two hours, then agreed to remove the possession himself

Chamba News: दो घंटे चलता रहा विवाद, फिर खुद कब्जे हटाने को हो गए राजी

Thu, 24 Nov 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The dispute continued for two hours, then agreed to remove the possession himself
चंबा के नकरोड़ में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद के दौरान लगी लोगों और दुकानदारो की भीड़।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। नकरोड़ बाजार में कब्जों को तोड़ने के लिए वीरवार सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर सलूणी के तहसीलदार मजिस्ट्रेट ड्यूटी के तहत मौके पर मौजूद रहे, जिससे माहौल न बिगड़े। दो घंटों के चले विवाद के बाद आखिरकार दोपहर 1:00 बजे दुकानदारों ने विभाग से सामान निकालने के लिए मोहलत मांगते हुए लिखकर अपना अतिक्रमण हटाने की बात कही। इस पर सहमति जताते हुए विभाग ने उन्हें 28 नवंबर तक का समय खुद ही अपने अतिक्रमण को हटाने के लिए दिया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रदेश भर में सड़क के किनारों पर किए गए कब्जों को तोड़ने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। न्यायिक निर्देशों के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने भी जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा की ओर से नकरोड़ में किए गए 94 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 30 नवंबर तक कब्जे हटाने के निर्देश जारी किए गए। इन्हीं निर्देशों के तहत वीरवार को लोक निर्माण विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पीले पंजे (जेसीबी) के साथ नकरोड़ में कब्जों को उखाड़ने के लिए पहुंची। कब्जों को हटाए जाने से खौफजदा दुकानदारों ने पहले ही दुकानें बंद रखी हैं।
विज्ञापन

विभागीय मोहलत मिलने के बाद दुकानदार धीरे-धीरे मालवाहक वाहनों में अपना सामान डालकर घरों के लिए रवाना हो गए।
तहसीलदार सलूणी पवन शर्मा ने बताया कि नकरोड़ में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वह मौके पर गए थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि नकरोड़ में अतिक्रमण हटाने के लिए विभागीय टीम, मशीनरी, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गई थी। दुकानदारों ने सामान निकाल कर स्वयं कब्जे तोड़ने की हामी भरी है। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed