फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The disciples are waiting for the gurus, the future is at stake

Chamba News: गुरुओं की राह ताक रहे शिष्य, दांव पर लगा भविष्य

Wed, 23 Aug 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The disciples are waiting for the gurus, the future is at stake
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांजू में अग्रेजी, इतिहास, कला अध्यापक, शारीरिक शिक्षक , टीजीटी नॉन मेडिकल सहित क्लर्क और अधीक्षक के पद एक वर्ष से खाली पड़े हैं। इसका खामियाजा दूरदराज पंचायतों से पैदल आवाजाही करके स्कूल पहुंच रहे 424 विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही स्कूल में तैनात प्रवक्ताओं की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों का मानना है कि पिछले वर्ष सभी अध्यापकों समेत प्रवक्ता भी तैनात थे लेकिन बारी-बारी सभी का तबादला दूसरे स्कूलाें में कर दिया गया। ऐसे में एक वर्ष बीत चुका है लेकिन, खाली पदों को शिक्षा विभाग की ओर से नहीं भरा गया है। कहा कि सरकार स्कूलों का दर्जा तो बढ़ा रही है लेकिन प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की जा रही है। आलम यह है कि चांजू विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य और अन्य प्रवक्ता ही बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। इससे कार्यालय के कार्यों समेत बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार और अभिभावकों शीला देवी, ऊषा देवी, भावना कुमारी, रोशन लाल, किशोरी लाल और हेम राज का कहना है कि कई बार लिखित प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग को भेजे जा चुके हैं बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नतीजतन, अब उन्हें खाली पदों के चलते अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द रिक्त पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भीम राज ने बताया कि स्कूल में प्रवक्ताओं समेत अन्य अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों को पढ़ाई करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि जिले में काफी स्कूल हैं जहां प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। बताया कि इसके बारे में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed