फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The dirt stuck in the drains of Sapdi ward reaches the entire city.

Chamba News: पूरे शहर में पहुंच जाती है सपड़ी वार्ड की नालियों में फंसी गंदगी

Fri, 09 Feb 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
The dirt stuck in the drains of Sapdi ward reaches the entire city.
चंबा के सपड़ी वार्ड़ में निकासी नाली में अटका कूड़ा।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा का सपड़ी वार्ड पूरे शहर को गंदा कर रहा है। वार्ड में बनी नालियों की निकासी सही नहीं है। ऐसे में बारिश के दिनाें में नालियों गंदगी पूरे शहर तक पहुंचती है।
विज्ञापन

ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के डोर-टू-डोर अभियान से गली मोहल्ले तो साफ सुथरे हो गए है, मगर कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। खास गीले कचरे को लेकर परेशानियां पेश आ रही है। इसके लिए जगह का चयन नहीं हो पाया है। बहरहाल, नगर परिषद का यह अभियान कामयाब होता नजर नहीं आ रहा है। नगर परिषद को बेहतर व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है, ताकि उनका यह अभियान पूरे शहर को संपूर्ण स्वच्छ बना सके।
विज्ञापन

--
सफाई कर्मचारी तो अपना काम कर देते हैं, लेकिन उसके बाद गाड़ी में भरकर कूड़ा कहां लेकर जाते हैं, इसका कोई पता नहीं है। शहर की गंदगी का सही ढंग से निष्पादन नहीं हो पा रहा है। - साहिल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई जगह निकासी नालियों में कूड़ा-कचरा पड़ा रहता है। ज्यादातर पुराना बस अड्डा के पास बारिश के समय में दिक्कत देता है। इस बारे उचित प्रयास करने चाहिए। - हितेश चौणा
--
वार्ड में कूड़ा तो कहीं दिखाई नहीं देता, पर कई जगह ढांक से नीचे कचरा फेंक दिया जा रहा है। नालियों की भी नियमित सफाई नहीं हो रही है। नगर परिषद को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - अंकुर चौणा

--पुराना बस अड्डा के पास निकासी नाली का पानी कई बार मार्ग पर बहता है और यही निकासी नाली का पानी शहर की ओर बहता है। बारिश होने पर यहां हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। - मानव चौणा
--
सफाई ठेकेदार लोकिंद्र कुमार का कहना है कि गीले कचरे के निष्पादन के लिए जगह नहीं है। बताया कि शहर में पुराना बस अड्डा के पास सही नालियां नहीं बनी हैं। इस वजह से बारिश के दौरान गंदगी सड़कों में बहती है।

--
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि नगर परिषद की ओर से जगह तलाशी जा रही है। कहा सही निष्पादन के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed