फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The dirt itself was removed from the way, then the funeral procession took out

रास्ते से खुद हटाई गंदगी, फिर निकाली शवयात्रा

Thu, 17 Feb 2022 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
The dirt itself was removed from the way, then the funeral procession took out
आईटीआई के पास शमशानघाट की और जाने वाले रास्ते की सफाई करते व झाड़ियों को काटते लोग। - फोटो : Chamba
चंबा। जनसाली वार्ड के तहत साल खड्ड स्थित श्मशानघाट का रास्ता खस्ताहाल हो गया है। श्मशानघाट को जाने वाले रास्ते पर टनों के हिसाब से गंदगी और मिट्टी होने से पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। वीरवार को अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने से पहले युवाओं को अपने स्तर पर गंदगी और मिट्टी को हटाकर रास्ता बनाना पड़ा। उसके बाद ही शव को लोग अंतिम संस्कार के लिए ले जा सके। इस दौरान लोग नगर परिषद चंबा की लचर कार्यप्रणाली को कोसते दिखे।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर के वार्ड जनसाली के रामगढ़ मोहल्ले में साल खड्ड में श्मशानघाट का निर्माण करवाना नगर परिषद चंबा भूल चुकी है। कई बार लोगों ने श्मशानघाट बनवाने और पक्के रास्ते के निर्माण की मांग उठाई, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को अक्सर इस रास्ते पर संभल कर ही गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

रमेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, नरेश कुमार, प्रताप चंद, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि शहर के साथ लगते एक गांव में व्यक्ति की मौत हुई, जिसका अंतिम संस्कार साल खड्ड में किया जाना था। लेकिन, रास्ते में अत्यधिक गंदगी और मलबे के ढेरों ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा गया। इस दौरान नगर परिषद चंबा को लेबर भेजकर रास्ता बनवाने के लिए भी आग्रह किया गया लेकिन, वहां से कोई नहीं पहुंचा। उसके बाद युवाओं ने स्वयं श्मशानघाट को जाने वाले रास्ते से गंदगी और मिट्टी हटा कर रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसाली वार्ड पार्षद सीमा कश्यप ने बताया कि श्मशानघाट के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। एक बार टेंडर भी हुआ लेकिन, तकनीकी कारण से टेंडर रद्द हो गया। कहा कि दोबारा टेंडर करवा कर श्मशानघाट के रास्ते और श्मशानघाट का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed