फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The desire to tie a minjar and a rakhi to the brother remained unfulfilled

Chamba News: भाई को मिंजर और राखी बांधने की हसरत रही अधूरी

Tue, 22 Jul 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
The desire to tie a minjar and a rakhi to the brother remained unfulfilled
चंबा। भाई की कमीज और कलाई पर मिंजर-राखी बांधने की हसरत तीनों बहनों की अधूरी रह गई। पत्नी को लेने ससुराल गए भाई और भाभी की दर्दनाक हादसे में मौत ने तीन बहनों, मां को कभी न भूलने वाले गहरे जख्म दिए हैं। मां-बहनों ने जब बेटे-बहू की हादसे में मौत की खबर सुनी तो वे गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। तीनों बहनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि मिंजर मेेले पर मायके आकर भाई-भाभी से मिलने की हसरत अब उनकी कभी पूरी नहीं हो सकती है। मृतक राहुल चौणा उर्फ सनी 32 वर्षीय गांव हमलोग डाकघर कियाणी परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। फरवरी 2025 में उसकी शादी हुई थी। शादी में बहनों ने जमकर डांस किया था। परिवार से कई वर्ष पूर्व पिता का साया उठ चुका है। बुजुर्ग मां कामनी चौणा समेत घर-परिवार की जिम्मेदारी राहुल चौणा के कंधों पर थी। वर्तमान समय में शहर स्थित एक दुकान में वह काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी बड़ी बहन मीनाक्षी की कांगड़ा में शादी हुई है जबकि दूसरी बहन मोनिका चंडीगढ़ स्थित निजी सेक्टर में नौकरी करती है। तीसरी बहन एकता की कियाणी पंचायत में ही शादी हुई है। तीनों बहनों ने मिंजर मेले में मिलकर खूब मौज-मस्ती करने की योजना बनाई थी। इस दर्दनाक हादसे ने बुजुर्ग मां, तीन बहनों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। सभी अब उस घड़ी को कोस रहे हैं जब उनकी भाभी अपने मायके गई और उसके बाद उनका भाई उसे लाने के लिए घर से रवाना हुआ। रविवार की अंधेरी रात हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed