फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department sought a response on calling pre-primary children to school at 10 o'clock

Chamba News: प्री प्राइमरी के बच्चों को दस बजे स्कूल बुलाने पर विभाग ने मांगा जवाब

Fri, 25 Apr 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Apr 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
The department sought a response on calling pre-primary children to school at 10 o'clock
फॉलोअप
विज्ञापन

शहर के साथ लगते एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापकों को समयसारिणी बदलने का देना होगा जवाब
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग,
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक सरकारी स्कूल को प्री प्राइमरी कक्षाओं की समयसारिणी बदलना भारी पड़ गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। साथ ही मामले को लेकर जांच बिठा दी है। विभाग की ओर जवाब मांगा गया है कि आखिरकार स्कूल का समय नौ बजे के बजाय दस बजे क्यों किया गया, जबकि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है और अब मामले की जांच शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के साथ लगते एक प्राइमरी स्कूल की समयसारिणी अध्यापकों ने मनमाने तरीके से बदल दी। ऐसे में बच्चों को सुबह दस बजे तपती धूप के बीच स्कूल जाना पड़ रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अभिभावकों ने दबी आवाज में मामले को उठाया। बहरहाल, अभिभावकों की इस समस्या को अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि अब विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे स्कूल से जवाब तलब किया जाएगा और स्कूल समयसारिणी बिना बताए बदलने बारे भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed