फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The debris accumulating in the Sarotha drain could wreak havoc in the lower areas.

Chamba News: सरोथा नाले में जमा हो रहा मलबा निचले इलाकों में मचा सकता है तबाही

Sun, 26 Oct 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Oct 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
The debris accumulating in the Sarotha drain could wreak havoc in the lower areas.
सरोथा नाले में अवैध तरीके से मलबा ठिकाने लगाता ट्रक। स्त्रोत जागरूक पाठक।
चंबा। बरसात के दौरान चामुंडा मार्ग पर भूस्खलन से सड़क पर गिरे मलबे को सरोथा नाले में ठिकाने लगाया जा रहा है जो कि निचले इलाकों में तबाही का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि ठेकेदार ऐसा सिर्फ पैसा कमाने के लिए कर रहा है लेकिन सरकारी विभाग देखकर भी अनजान बने हुए हैं। न तो वहां डंपिंग साइट निर्धारित की गई है, न ही मलबे को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रकों में मलबा भरकर सीधे नाले में फेंका जा रहा है। बारिश होने पर यही मलबा पानी के साथ बहकर निचले इलाकों में पहुंच जाएगा। जिससे नुकसान होने की भी संभावना पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


लोगों में हरीश कुमार, विनोद कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र, संजय शर्मा, कुलदीप और महिंद्र सिंह ने बताया कि सरोथा नाला पूरी तरह से मलबे से भर चुका है। रोजाना मलबे से भरे ट्रक वहां खाली किए जा रहे हैं। वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य कोई भी सरकारी विभाग इसमें कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध तरीके से मलबे को नाले में ठिकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, वन अरण्यपाल राकेश ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है, जल्द ही मलबा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed