फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The crop has to be brought four kilometers away on mules before sending it to the markets.

Chamba News: मंडियों में भेजने से पहले खच्चरों पर चार किमी दूर लानी पड़ती है फसल

Sat, 25 Nov 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
The crop has to be brought four kilometers away on mules before sending it to the markets.
सियूल नदी पर निर्माणाधीन पनोगा ब्रिज का कार्य जोकि अभी तक अधर में लटका पड़ा है। स्त्रोंत:संवाद।
चंबा। उपमंडल सलूणी के अधीन सियूल नदी पर पुल न बनने से सनूंह पंचायत के एक दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को सेब और मटर की फसल बाहरी मंडियों तक पहुंचाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्हें फसल पहले खच्चरों के जरिये पनोगा तक पहुंचानी पड़ती है। इसके लिए प्रति खच्चर उन्हें 200 रुपये का खर्च वहन करना पड़ता है। रास्ते में लकड़ी का अस्थायी पुल पार कर पनोगा पहुंचते हैं। इसके बाद मुख्य सड़क से आगे वाहन में फसल भेजनी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल का निर्माण न होने से गृह निर्माण सामग्री भी घरों तक पहुंचाना चुनौती भरा है।
विज्ञापन

सियूल नदी पर फरवरी 2021 से पुल का निर्माण कार्य कछुए की गति से चल रहा है। पुल के निर्माण पर एक करोड़ 10 लाख का बजट खर्च होना है। विभाग की ओर से कार्य आवंटित होने के बाद एक ठेकेदार ने पुल का कार्य अधर में छोड़ दिया। दूसरा ठेकेदार भी काम को गति नहीं दे पाया है। इसका खामियाजा स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार, मनोहर लाल, अरविंद कुमार, इकबाल मागरा, रज्जाक मोहम्मद और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सलूणी उपमंडल की सूनंह पंचायत के बणी, पनोगा, घ्रबेल, सुआ प्रथम, द्वितीय, शनेई, गली और घटवाली गांवों की करीब 3 हजार की आबादी के लिए सियूल नदी पर बनने वाला पुल सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कई बार लोक निर्माण विभाग और राजनेताओं से भी यह समस्या उठाई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। इन गांवों के ग्रामीण मटर, फ्रासबीन समेत सेब की फसल की पैदावार करते हैं। क्षेत्र की अधिकांश आबादी खेतीबाड़ी पर ही निर्भर करती है।

उधर, पूर्व विधायक आशा कुमारी ने कहा कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। विभागीय अधिकारी को पुल निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसी वर्ष तक कार्य पूरा करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश जारी कर ठेकेदार की लापरवाही पर कार्य रद्द कर नए स्तर पर कार्य आवंटित करवाने को कहा गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि पुल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed