{"_id":"68fe55d85e1a8b2d250edd7a","slug":"the-courier-company-will-have-to-disclose-how-many-people-were-given-drug-parcels-chamba-news-c-88-1-ssml1006-164647-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूरियर कंपनी को बताना होगा कितने लोगों को दिए नशीली दवा के पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूरियर कंपनी को बताना होगा कितने लोगों को दिए नशीली दवा के पार्सल
Sun, 26 Oct 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऑनलाइन नशीली दवाई ग्राहकों को बेचने वाली कूरियर कंपनी को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन नशीली दवाई पार्सल करने वाली कंपनी से सभी डिलीवरी का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही दवा बेचने वाली कंपनी से भी इस मामले में जवाब मांगा है।
ऑनलाइन माध्यम से नशीली दवाइयों की डिलीवरी के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने नशीली दवाई पार्सल करने वाली कूरियर कंपनी से सभी डिलीवरी का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इसके साथ ही ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनी से भी इस संबंध में जवाब तलब किया है।
हाल ही में चंबा में पुलिस ने कूरियर कंपनी के पार्सल में नशीले कैप्सूल पकड़े थे, जिन्हें डाॅक्टर की पर्ची के बिना ऑनलाइन मंगवाया गया था। विभाग ने उन सभी कैप्सूल को पुलिस से अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। अब इसी के तहत कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
कूरियर कंपनी से तो यह भी रिकॉर्ड मांगा गया है कि इस प्रकार के पार्सल उन्होंने जिले में कितने लोगों को बांटे हैं। उन सबके नाम और पते मांगे गए हैं, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि ऑनलाइन दवाई नशा करने के उद्देश्य से मंगवाई गई थी कि बीमारी का इलाज करने के लिए उसका इस्तेमाल किया।
इससे पहले भी विभाग ने सभी कूरियर कंपनी को निर्देश दिए थे कि जो भी दवाई का पार्सल डिलीवर होगा। उस दौरान ग्राहक की फोटो लेनी होगी। साथ ही उसका आधार कार्ड भी लेना होगा, लेकिन इस कंपनी ने विभाग के आदेशों की अवहेलना कर बिना फोटो लेकर ग्राहक को पार्सल डिलीवर कर दिया। ऐसे में विभाग कंपनी के खिलाफ काफी सख्त हो गया है।
ऑनलाइन नशीली दवाई पार्सल करने वाली कंपनी से सभी डिलीवर पार्सल का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही दवा बेचने वाली कंपनी से भी इस मामले में जवाब मांगा है। डॉ. बिपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी