{"_id":"68c30085d12d63ea1c09eb4b","slug":"the-corporation-bus-ran-out-of-breath-in-banikhet-market-passengers-helpless-chamba-news-c-88-1-ssml1004-160669-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत बाजार में हांफ गई निगम की बस, यात्री बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत बाजार में हांफ गई निगम की बस, यात्री बेबस
Thu, 11 Sep 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। वीरवार सुबह बनीखेत से रंगड़ के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस बीच बाजार में ही खराब हो गई। अचानक बस बंद पड़ने से उसमें सवार करीब 25 यात्री फंस गए और बाद में उन्हें अपने गंतव्यों तक पैदल ही जाना पड़ा।
यह बस रोजाना सुबह 8:15 बजे बनीखेत पहुंचती है और 8:30 बजे रंगड़ के लिए रवाना होती है। इसमें अधिकांश स्कूली विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं, लेकिन वीरवार को बीच बाजार ही बस के खराब हो जाने से सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री सुरेश, अनिल, मुकेश, जोगिंदर, राजकुमार, संजू, नीरज और महिंदर ने बताया कि बस खराब होने से उन्हें बाजार से बस स्टैंड तक पैदल जाना पड़ा। उनका कहना है कि निगम की बसें अक्सर बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे रोजमर्रा की यात्रा दिक्कत भरी हो गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सरकार व निगम प्रशासन से मांग की है कि जिले के लिए नई बसों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।