फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The contractor will rebuild the submerged ditch in Ravi

Chamba News: रावी में जलमग्न डंगे का ठेकेदार करेगा दोबारा निर्माण

Fri, 28 Apr 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The contractor will rebuild the submerged ditch in Ravi
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर धरवाला के पास डंगा लगाने वाले ठेकेदार को ही अब दोबारा डंगा लगाना होगा। इसकी एवज में हाईवे प्रबंधन ठेकेदार को किसी प्रकार की अदायगी नहीं करेगा। हाईवे पर धरवाला के पास वीरवार को 15 मीटर स्पैन का डंगा देखते ही देखते जलमग्न हो गया है। इसको लेकर ठेकेदार और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। खैर, प्रबंधन ने गुणवत्ताहीन कार्य करने के लिए ठेकेदार पर शिकंजा सकते हुए उससे ही दोबारा डंगे का निर्माण करवाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि हाईवे पर धरवाला के पास रावी नदी के किनारे हाईवे प्रबंधन की ओर से डंगा लगवाने का कार्य जिले से बाहर की कंपनी से ताल्लुक रखने वाले ठेकेदार को आवंटित किया था। सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार ने डंगे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी इसे प्रबंधन को हैंडओवर नहीं किया है। इसके चलते अब प्रबंधन ने भी सख्ती दिखाते हुए ठेकेदार से डंगे का दोबारा निर्माण करवाने के फरमान जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं, यदि ठेकेदार कार्य करने में आनाकानी करता है तो उसका लाइसेंस रद्द करने की भी सिफारिश की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पुराने डंगे की जगह ही नए डंगे का निर्माण करवाया गया। ऐसे में मूसलाधार बारिश के बाद रावी नदी में बढ़े जलस्तर की भेंट डंगा चढ़ गया।
विज्ञापन

हाईवे प्रबंधन मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि धरवाला में जलमग्न हुए डंगे के स्थान पर नया डंगा लगाने का कार्य संबंधित ठेकेदार को ही करना होगा। इसकी एवज में प्रबंधन ठेकेदार को कोई राशि जारी नहीं करेगा। यदि ठेकेदार कार्य करने में आनाकानी करता है तो उसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed