फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The cleanliness drive has faded in a month, with heaps of garbage piling up along the HH.

Chamba News: एक महीने में फीकी पड़ी सफाई मुहिम, फिर एचएच किनारे लगे कूड़े के ढेर

Wed, 18 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness drive has faded in a month, with heaps of garbage piling up along the HH.
चंबा। एक महीने पहले बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ चलाया गया सफाई अभियान अब पूरी तरह फीका पड़ता नजर आ रहा है। करियां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दोबारा कचरे के ढेर लग गए हैं। यह अभियान सामाजिक संस्था और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर चलाया था।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सड़क के किनारे फैली गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन नियमित निगरानी और ठोस कार्रवाई के अभाव में हालात फिर से बिगड़ गए हैं। कचरे में प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और निर्माण सामग्री का मलबा खुलेआम पड़ा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र से प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, दलीप कुमार, मनोहर, किशोरी लाल और रणजीत सिंह का कहना है कि शिकायतों के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा पूर्व में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने और सख्ती बरतने के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर निरीक्षण और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सफाई अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।
उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed