{"_id":"6a663fa3448dcdf74608a8fb","slug":"the-children-set-up-stalls-for-various-food-products-chamba-news-c-88-1-ssml1006-191235-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बच्चों ने लगाए विभिन्न खाद्य उत्पादों के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बच्चों ने लगाए विभिन्न खाद्य उत्पादों के स्टॉल
Sun, 26 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढार में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने खाने-पीने की वस्तुओं के स्टाॅल लगाए।
फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रयोगशालाओं के सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बच्चों ने फन एक्सपेरिमेंट्स का आनंद उठाया। विद्यालय की लाइब्रेरी की पुस्तकों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। सराहनीय बात यह रही कि स्थानीय राजकीय केंद्रीय प्राइमरी विद्यालय बगढार के नन्हे छात्रों ने भी भाग लिया। हेड टीचर विनय के मार्गदर्शन में छोटे छोटे बच्चों की ओर से स्टाॅल लगाकर उनका कुशल संचालन किया गया। भोजन के उपरांत बच्चों को फन गेम्स भी करवाई गईं। म्यूजिकल चेयर का आनंद उठाया। प्रधानाचार्य अनुपमा आनंद ने बताया कि इस प्रकार के मेलों से बच्चों में सामाजिकता एवं कंपटीशन की भावना पनपती है और बच्चे ट्रेड्समैनशिप सीखते हैं। संवाद