{"_id":"669bf11c5bcb5c119c0c8943","slug":"the-budget-spent-on-procession-has-not-increased-in-last-five-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129371-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच साल से नहीं बढ़ा शोभायात्रा पर खर्च होने वाला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच साल से नहीं बढ़ा शोभायात्रा पर खर्च होने वाला बजट
Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर डोम बनाने में जुटे कारीगर। संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए बजट में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से बजट जारी किया जाता है। नगर परिषद का कहना है कि इस बार भी बजट को बढ़ाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है, लेकिन इस पर अभी तक विचार नहीं हो पाया है।
नगर परिषद की ओर से हर साल मिंजर मेले के दौरान बैंड-बाजे की थाप पर शोभायात्रा निकाली जाती है। नगर परिषद का कहना है कि पिछले पांच साल से बजट बढ़ाने की प्रशासन से मांग की जा रही है, लेकिन आश्वासन के सिवाय बात आगे नहीं बढ़ पाई है। हर साल प्रस्ताव दिया जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से बजट नहीं बढ़ाया जाता है।
मिंजर मेले की शोभायात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाली विभिन्न चीजें महंगी हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से बीस प्रतिशत राशि दी जाती है, लेकिन शोभायात्रा के दौरान इससे अधिक खर्च आ जाता है। इसे नगर परिषद ही देती है। इस बार भी बजट नहीं बढ़ पाया है। हालांकि, इस बार भी नगर परिषद के अधिकारियों ने एसडीएम को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी तक बजट बढ़ाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शोभायात्रा के लिए बजट बढ़ाने को लेकर एसडीएम को प्रस्ताव भेजा है। अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। हर साल प्रस्ताव दिया जाता है।
विज्ञापन
--