फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bridge collapsed like a pack of cards due to the earthquake, ten people injured

Chamba News: भूकंप के झटके से ताश के पत्तों की तरह गिरा पुल, दस लोग घायल

Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bridge collapsed like a pack of cards due to the earthquake, ten people injured
चंबा में मॉक ड्रिल के दौरान युवक को रेसक्यू करती टीम
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर स्थित साल खड्ड पर निर्मित पुल शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भूकंप के जोरदार झटके से पलभर में ताश के पत्तों की तरह गिर गया। पुल से होकर गुजर रहे 10 लोग खड्ड में जा गिरे। भूकंप की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, गृह रक्षकों, एनसीसी कैडेट्स, एंबुलेंस और चिकित्सीय स्टाफ राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ, गृहरक्षकों और एनसीसी कैडे्टस ने साल खड्ड में उतरकर घायलों को तलाशने का क्रम आरंभ किया। पुल से कुछ ही दूरी खड्ड के किनारे पड़े युवक का सिर खून से लथपथ था। टीम के जवानों ने युवक के पास पहुंचकर उसकी नब्ज टटोलने के बाद उसे सावधानी पूर्वक कंधों पर उठाकर पुल के किनारे पहुंचाया। यहां गृहरक्षकों और एनसीसी कैडे्टस ने घायल को उठाया और उसके खून को बंद करने के लिए दवाई लगा कर पट्टी की। स्ट्रेचर के जरिये घायल को उठाकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायल को एंबुलेंस से जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया। दिनभर अन्य घायलों को क्रमवार अस्पताल पहुंचाने का क्रम जारी रहा। भूकंप के झटकों से बग्गा बांध के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे बाधित होने, भूरि सिंह संग्रहालय में आगजनी की घटना और राजकीय सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान में भी नुकसान हुआ। 9वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत जिला चंबा में नौ विभिन्न स्थानों पर भारी भूकंप को आधार मानकर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान उपमंडल डलहौजी के तहत राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत, उपमंडल सलूणी के अंतर्गत सलूणी बाजार, उपमंडल चुवाड़ी के नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी तथा पांगी उपमंडल के मिनी सचिवालय भवन किलाड़ में राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed