फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The body of a young man who had gone out to work was found near his home.

Chamba News: मजदूरी करने निकले युवक का घर निकट मिला शव

Mon, 03 Nov 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone out to work was found near his home.
झुलाड़ा पंचायत के गांव भरनाट का मामला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

एक नवंबर को सुबह घर से मजदूरी के निकला था विनोद, देर शाम तक नहीं पहुंचा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। झुलाड़ा पंचायत के भरनाट गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। यह मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार 24 पुत्र कर्माे गांव भरनाट मुहाल परगण खड़ोठ जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक नवंबर को सुबह के समय विनोद मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर नही पहुंचा। परिजनों ने देर रात तक घर न पहुंचने पर विनोद की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने गांव सहित अपने रिश्तेदारों के यहां संपर्क किया। मगर कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को सुबह विनोद कुमार का शव घर के करीब तीस मीटर की दूरी पर स्थित अस्थायी पुलिया के नीचे मिला। बताया जा रहा है कि गिरने के कारण विनोद की मौत हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed