फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The biggest wrestling competition of the district will be held in Sultanpur on November 5.

Chamba News: सुल्तानपुर में पांच नवंबर को होगा जिले की सबसे बड़ा दंगल

Sun, 02 Nov 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Nov 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
The biggest wrestling competition of the district will be held in Sultanpur on November 5.
डेढ़ लाख का मिलेगा नकद इनाम मिलेगा, देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

दर्शकों के बैठने से लेकर सुरक्षा को लेकर किया पूरा प्रबंध : संजय कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की सबसे बड़ा दंगल पांच नवंबर को सुल्तानपुर में होगा। इसमें देश और प्रदेश के नामी पहलवान दमखम दिखाएंगे। पहलवानों के लिए डेढ़ लाख की इनामी राशि दी जाएगी है। आयोजन समिति का कहना है कि इसमें वृद्धि भी हो सकती है। छिंज मेला कमेटी के प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर में होने वाली छिंज को देखने के लिए जिलेभर से दर्शक आते हैं। इसलिए छिंज( दंगल) की गरिमा बनाए रखने के लिए नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है।

दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को हुई आयोजन समिति की बैठक में दंगल लेकर रूपरेखा तैयार की गई। दंगल शुरू करने से पहले पीर बाबा मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अखाड़े में पूजा के बाद कुश्ती शुरू करवाई जाएगी। मुख्यातिथि को लेकर अभी तक नाम तय नहीं किए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि दंगल की शोभा बढ़ाने के लिए अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवाएं। छिंज के अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताएं करवाने को लेकर भी समिति विचार विमर्श कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed