फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The audience danced on the hymn 'Mera Bhola Hai Bhandari...'

‘मेरा भोला है भंडारी...’ भजन पर झूमे दर्शक

Sat, 25 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on the hymn 'Mera Bhola Hai Bhandari...'
बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या सारेगामापा फेम नितिन के नाम रही। उन्होंने ‘मेरा भोला है भंडारी...’ भजन पर जहां दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया वहीं मुख्यातिथि विधायक जिया लाल कपूर को भी अपने साथ स्टेज पर इस भजन को गुनगुुनाने के लिए विवश कर दिया। इसके बाद उन्होंने दर्द-ए दिल दर्द-ए जिगर... गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इससे पहले लोकगायक मोहित गर्ग ने ‘जीणा कांगड़े दा...’ पहाड़ी गीत पेश किया। इसके बाद हिमाचली कलाकार ममता भारद्वाज ने पंजाबी और पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में डलहौजी के नागरिक उपमंडलाधिकारी जगन ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दो साल बाद शुरू हुए मेले में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। मेले में लगी अस्थायी मार्केट में लोग जमकर खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। घरों की साज सज्जा से लेकर अन्य जरूरत का सामान लोग इस मार्केट से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed