{"_id":"631e16e5a62ff86a5a784bc3","slug":"the-audience-danced-on-bhavna-jaryal-s-songs-chamba-news-sml4213676112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावना जरयाल के गीतों पर झूमें दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावना जरयाल के गीतों पर झूमें दर्शक
विज्ञापन
तेलका में आयोजित लखदाता छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
- फोटो : Chamba
तेलका (चंबा)। तेलका में आयोजित लखदाता छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक भावना जरयाल के नाम रही। भावना जरयाल ने शिव वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।
उन्होंने इस गरांये देया लंबड़ा हो, आर दुपड़ी ते पार छाया मुईए बीना, दमादम कस्त कलंदर इत्यादि गीतों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व समीर खान ने पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी। समाज सेवी उत्तम सूर्यवंशी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ शीर्षक पर कविता और पहाड़ी गीत की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। लोक गायक कमल कुमार ने भजन और पहाड़ी गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत किया। इसके बाद सूरज राणा ने पंजाबी गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
टेक चंद ने पहाड़ी गीत, रीना सहोत्रा ने हिंदी और पंजाबी गीत, तौफीक हुसैन ने सूफियाना और पंजाबी गीत, विजय नरयाल ने सोलो सांग, विनोद की हिंदी गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया इसके बाद तेलका के स्थानीय कलाकार संजय रावत ने पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद विशाल कुमार ने पंजाबी गीत गाकर लोगों को खूब नचाया। तेलका में आयोजित दो दिवसीय लखदाता छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज भजोत्रा पंचायत की प्रधान नीना सुंदरम ने किया। छिंज मेला कमेटी तेलका के अध्यक्ष देस राज बसंत, सदस्य परम देव ठाकुर, अशोक कुमार ने उन्हें टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान नीना सुंदरम ने छिंज मेला कमेटी के सफल आयोजन के लिए 11,000 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि मेले हमारे संस्कृति की विरासत है। इस मौके पर उप तहसील तेलका के नायब तहसीलदार कर्म सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। छिंज मेला कमेटी तेलका के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजीव ठाकुर, अब्दुल फारूख, धर्मेन्द्र सूर्या और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन में पुलिस थाना किहार की टीम ने सहयोग दिया।