{"_id":"631f686791908b62f90a0d1c","slug":"the-audience-danced-fiercely-on-ishant-s-songs-chamba-news-sml4214771154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशांत के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशांत के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलका (चंबा)। तेलका लखदाता छिंज मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज के नाम रही। इशांत भारद्वाज ने शिव वंदना के साथ अपने कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने शिवभजन कैलाशां रा राजा... की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद उन्होंने हुज्तिया कान्हा..., संजदी बो होई..., आदि गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर पंडाल में बैठे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जिसे जहां जगह मिली, दर्शक वहीं पर खड़े होकर मस्ती में झूमते दिखे। छिंज मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज सूरज राणा और विपिन चौहान के पंजाबी गीत की प्रस्तुति से किया गया। इसके अलावा छिंज मेले के दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पठानकोट और पंजाब के 70 पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली का मुकाबला अमृतसर के यशपाल और चंबा के रुस्तम के बीच हुआ। इसमें लंबे रोमांच के बाद यशपाल ने अपने विरोधी को हराकर माली अपने नाम की।
मुख्य अतिथि ने बड़ी माली के विजेता पहलवान को 41,000 रुपये जबकि उपविजेता पहलवान को 31,000 रुपये का इनाम दिया। बाड़का पंचायत प्रधान प्रहलाद देवल ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छिंज मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधान ने मेले के सफल आयोजन के लिए 15,000 रुपये की राशि दी।
विज्ञापन
इसके अलावा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी ने पचास हजार रुपये और जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने 51,000 रुपये की राशि मेला कमेटी को सफल आयोजन के लिए प्रदान की। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष देस राज बसंत ने बताया कि कोरोना काल के दो साल के बाद तीसरे वर्ष लोगों में काफी उत्साह दिखा।