{"_id":"66b4f2bb5df53883850228de","slug":"the-atmosphere-became-tense-after-the-bus-going-to-doda-was-stopped-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130666-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जम्मू के ध्यानार्थ .......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जम्मू के ध्यानार्थ .......
Thu, 08 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
डोडा जा रही बस रोकने से तनावपूर्ण हुआ माहौल
चंबा बस अड्डे में मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस, चालक-परिचालक के भी लिए बयान
पुलिस में दी है शिकायत, बस की समयसारिणी को लेकर नाखुश हैं निजी ऑपरेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नया बस अड्डा चंबा में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब डोडा के लिए जा रही बस को कुछ निजी ऑपरेटरों ने रोकने का प्रयास किया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामले को शांत करवाया। डोडा बस के चालक और परिचालक के बयान भी दर्ज किए और आगामी प्रक्रिया के बारे में आश्वस्त किया।
बताया जा रहा है कि कुछ निजी बस ऑपरेटर इस बस की समयसारिणी के खिलाफ हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था। बहरहाल, बार-बार इस बस को रोकने से सरकारी बस के चालक और परिचालक भी परेशान हैं। ऐसे में उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में इस बस सेवा को डोडा से चंबा के लिए शुरू किया गया है। बाकायदा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस बस के लिए चंबा से समयसारिणी भी जारी की है। यह बस नया बस अड्डा चंबा से सुबह नौ बजे रवाना होती है। शाम को करीब सात बजे डोडा पहुंच रही है। इस ब का रूट पुखरी, सुंडला, सलूणी, किहार और पद्दरी जोत है। इन सभी स्टेशनों से होकर यह बस डोडा पहुंच रही है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी हंस राज ने कहा कि इस बारे में शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर मामला सुलझाया गया है। कहा कि समयसारिणी को लेकर विवाद हुआ था।
--
आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि इस बस की समयसारिणी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से जारी की गई है। इस बस से दो राज्यों के बीच आवाजाही सुगम हुई है। कुछ निजी बस ऑपरेटर समयसारिणी को लेकर विवाद कर रहे हैं। बस रवाना होने में देरी करवा रहे हैं।