{"_id":"6947d79ad6c31b7668013bd5","slug":"the-association-will-honor-champa-thakur-player-of-the-winning-kabaddi-team-chamba-news-c-88-1-ssml1006-169816-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विजेता कबड्डी टीम की खिलाड़ी चंपा ठाकुर को सम्मानित करेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विजेता कबड्डी टीम की खिलाड़ी चंपा ठाकुर को सम्मानित करेगा संघ
Mon, 22 Dec 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Dec 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
चुराह घाटी कल्याण संघ की बैठक में लिया फैसला
तीसा में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने पर जताया आभार
नकरोड़ से चंबा चलने वाली बस को बहाल किया जाए : वेद व्यास ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी चंपा ठाकुर को चुराह घाटी कल्याण संघ सोमवार को सम्मानित करेगा। तड़ोली में उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह फैसला रविवार को संघ की बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर लिया। संघ के अध्यक्ष वेदव्यास ठाकुर ने कहा कि कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल कर चंपा ठाकुर ने चुराह और जिले का नाम रोशन किया।
संघ ने चुराह क्षेत्र के प्रमुख अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही संघ की महिला सदस्य कमला चांदला के जटिल ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों का धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त चुराह क्षेत्र में कशमल जड़ों के उखाड़े जाने पर गहरी चिंता जताई। परमिट की आड़ में कुछ लालची व्यापारी पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नकरोड से चांजू चलने वाली सरकारी बस सेवा लंबे समय से बंद है, उसकी बहाली को लेकर संघ निगम से बात करेगा।
बैठक में हेम सिंह खन्ना, प्रेम ठाकुर, राजन कुमार, लोभी राम, सनी सूर्यवंशी, हेम सिंह खत्री, ओमप्रकाश, हेमराज अत्री, धर्म सिंह राणा, नीरज सिंह ठाकुर व अंकु उपस्थित रहे।