फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The accused had cut nodes of maple trees in Sanotha forest.

Chamba News: आरोपियों ने सनोथा जंगल में काटी थीं मेपल पेड़ों की गांठें

Thu, 29 Feb 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
The accused had cut nodes of maple trees in Sanotha forest.
आरोपियों ने सनोथा जंगल में काटी थीं मेपल पेड़ों की गांठें
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने तीनाें आरोपियों को साथ लेकर खंगाला सनोथा जंगल

काटी गई गांठों वाले पेड़ों की पहचान की, पांच दिन की रिमांड पर हैं आरोपीसंवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेपल के पेड़ों पेडों की गांठों को अवैध रूप से काटने वाले तीनों आरोपियों लेकर वन विभाग की टीम सनोथा जंगल में पहुंच गई है। यहां उन पेड़ों को ढूंढा जा रहा है, जिनकी गांठें आरोपियों ने अवैध रूप से काटी थीं। वीरवार को आरोपियों ने वन विभाग की टीम को बताया कि उन्होंने सनोथा जंगल में जाकर मेपल के पेड़ों की गांठों को काटा था। इसके बाद जांच टीम तीनों आरोपियों को लेकर सनोथा जंगल की ओर गई। घंटों तक पैदल सफर करने के बाद टीम जंगल में पहुंची। यहां टीम ने उन पेड़ों को ढूंढ निकाला, जिनकी गांठों को आरोपियों ने अवैध रूप से काटा था। 163 गांठों के साथ तीन लोगों को वन विभाग की टीम ने जडेरा में पकड़ा था। इनमें दो लोग नेपाली थे और एक स्थानीय निवासी था। तीनों आरोपी जब बोरियों में मेपल पेड़ की गांठों को छुपाकर ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी वन विभाग की टीम ने जडेरा में उन्हें दबोच लिया। अब इन आरोपियों के जरिये उन पेड़ों की पहचान की जा रही है, जिनकी गांठों को अवैध रूप से काटा गया है। आरोपियाें को सीजेएम ने पांच दिन की रिमांड पर वन विभाग के हवाले किया है। पांच दिनों में विभागीय टीम अपनी जांच प्रक्रिया को पूरा करके दोबारा से आरोपियों को सीजेएम के समक्ष पेश करेगी। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि मेपल पेड़ की गांठों के साथ पकड़े आरोपियों को लेकर वन विभाग की टीम जंगल में ले जाकर जांच कर रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed