फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Textile traders disappointed due to increase in GST rate

जीएसटी की दर बढ़ाने से कपड़ा कारोबारी मायूस

Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Textile traders disappointed due to increase in GST rate
चंबा। वैश्विक महामारी कोरोना की मार से जैसे-तैसे बाहर निकल रहे कपड़ा व्यापारियों की अब केंद्र सरकार के जीएसटी दर पांच से 12 फीसदी करने का फैसले ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। यह दर एक जनवरी 2022 से लागू होगी। टैक्स की दर बढ़ाने से छोटे कपड़ा व्यापारियों में खासा रोष है। रेडीमेड कपड़ों पर सात फीसदी जीएसटी बढ़ाने से छोटे कपड़ा व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बनीखेत के कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी दर बढ़ाने का विरोध किया है। कपड़ा व्यापारियों की मानें तो पहले कोरोना महामारी ने उनका धंधा चौपट कर दिया और अब जीएसटी की दर बढ़ाने से उनका कारोबार पूरी तर ठप हो जाएगा। कहा कि सरकार को इस समय कपड़ा व्यापारियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए था, लेकिन यह इससे उलट उन्हें बरबाद करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में जीएसटी दर बढ़ाना कदापि तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन

जीएसटी बढ़ाना तर्कसंगत नहीं : अमित
बनीखेत के रेडीमेड कपड़ा विक्रेता अमित का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण व्यापारी वर्ग पहले से बैंक के कर्जे में डूबा हुआ है। अब रेडीमेड कपड़ों में टैक्स वृद्धि करना तर्कसंगत नहीं है। सरकार को व्यापारियों के हित में फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों की टूटी कमर : प्रशांत
बनीखेत के रेडीमेड विक्रेता प्रशांत शर्मा ने बताया कि जीएसटी बढ़ाने का निर्णय सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दो साल से व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। सरकार की ओर से टैक्स में वृद्धि करने से मध्यवर्गी व्यापारी खत्म हो जाएंगे।
सड़क पर आ जाएंगे व्यापारी : सिद्धार्थ
चुवाड़ी के विक्रेता सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि रेडीमेड कपड़ों पर एक हजार से नीचे पांच प्रतिशत जबकि, एक हजार से ऊपर 12 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। नए नियम लागू होने के कारण एक हजार रुपये से नीचे के सामान पर भी 12 फीसदी जीएसटी देना होगा। इससे मध्यवर्गीय कपड़ा विक्रेता पूरी तरह सड़क पर आ जाएंगे।

चौपट हो जाएगा कारोबार : रितेश
चंबा के रेडीमेड विक्रेता रितेश चंद्रा ने कहा कि कोरोना में दुकानदार पहले ही मंदी से जूझ रहे हैं। अब टैक्स बढ़ा दिया है। इसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ेगा। अब और टैक्स बढ़ने से व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed