{"_id":"3a1d394c12da9ee9b49df82111ff9e5b","slug":"tension-around-chamba-mob-jam-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी तनाव, भीड़ ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी तनाव, भीड़ ने किया चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला/चंबा
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के रैनोला गांव में गोहत्या मामले के पांचवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण रही। गुस्साई भीड़ ने वीरवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर चक्का जाम कर रोष-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की प्रगति को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
वहीं, सशस्त्र पुलिस बल भी आरोपियों और शिकायतकर्ता के परिवार और उनके घरों की सुरक्षा के लिए मौके पर तैनात रहे। हालांकि, पुलिस ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। एहतियातन, प्रशासन और पुलिस इस मामले पर पूरी नजर बनाए रखे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
वहीं, प्रशासन से मांग उठाई कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है। आरोप साबित होने पर दोषियों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन