फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Temporary market will be set up in Chaugan, children will not be able to play

Chamba News: चौगान में लगेगी अस्थायी बाजार, नहीं खेल पाएंगे बच्चे

Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Temporary market will be set up in Chaugan, children will not be able to play
चंबा। चौगान नंबर चार में चिल्ड्रन पार्क में अब बच्चे खेल नहीं पाएंगे क्योंकि मिंजर मेले के चलते यहां पर अस्थायी मार्केट लगाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने चौगान की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आगामी दिनों में पार्क में लगे झूले भी निकाल लिए जाएंगे जो मिंजर मेले के समापन के उपरांत दोबारा लगा दिए जाएंगे। तब तक शहर के बच्चों को खेलने के लिए अपने आंगन या घर की छत पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहरवासियों सुनील कुमार, किशोर, धर्मपाल, चंद राम, राकेश कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान अकसर चिल्ड्रन पार्क की हालत खस्ता होती है। व्यापारी यहां मनमर्जी से खोदाई करते हैं। इसके चलते मेले के उपरांत चौगान में गड्ढे नजर आते हैं जिनके ऊपर बच्चों का चलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए शहरवासी प्रशासन और नगर परिषद से मांग कर रहे थे कि चिल्ड्रन पार्क को मिंजर के दौरान नीलाम न किया जाए। इस पार्क को बच्चों के खेलने के लिए रहने दिया जाए। नगर परिषद ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि चिल्ड्रन पार्क इस बार नहीं बिकेगा लेकिन अब नगर परिषद ने प्रशासन को चिल्ड्रन पार्क वाले चौगान को नीलाम करने की भी अनुमति दे दी है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed