फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tempo Traveller has been gathering dust in the bus stand for one and a half month

Chamba News: डेढ़ माह से बस अड्डा पट्टी में धूल फांक रहा टेंपो ट्रैवलर

Tue, 13 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller has been gathering dust in the bus stand for one and a half month
डेढ़ माह से बस अड्डा पट्टी में धूल फांक रहा टेंपो ट्रैवलर
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद भी नहीं हो पाई गियर बॉक्स की मरम्मत
भरमौर के लोगों को सफर करने में हो रही भारी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत स्थानीय रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए चलाया गया टेंपो ट्रैवलर वाहन बस स्टैंड पट्टी में धूल फांक रहा है। डेढ़ माह पहले मरम्मत के लिए भेजा वाहन का गियर बॉक्स आज तक वापस नहीं पहुंचा है। नतीजतन, टेंपो ट्रैवलर का स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। दूसरा परिवहन निगम को भी इसके खराब होने से घाटा उठाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मणिमहेश यात्रा खत्म होने के बाद से ये टेंपो ट्रैवलर खराब खड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टेंपो ट्रैवलर की मरम्मत के बाद इसे सड़क पर दौड़ाया जाता है तो इससे लूणा, गरिमा, सियूर, सुप्पा, चौबिया, सामरा, भरमौर, उलांसा, गरोला, कुगती, चौबिया आदि इलाकों के बाशिंदों को सुविधा होगी। ग्रामीणों ने परिवहन निगम से टेंपो की शीघ्र मरम्मत करवाकर रूट पर भेजने का आग्रह किया है जिससे लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
प्रबुद्धजनों अमित कुमार, योगराज, प्रकाश चंद, लोकेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, दलीप सिंह, विनोद कुमार, कमल कुमार आदि ने बताया कि करीब दस माह से टेंपो ट्रैवलर बस स्टैंड में ही खड़ा है। लोगों की सहूलियत के लिए लाखों खर्च कर खरीदे गए वाहन का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वाहन में 28 लोगों को सफर करने की सुविधा रहती है। क्षेत्र की पंचायतों को जोड़ने के लिए बनाई गई सड़कें जहां पर बड़ी बसें नहीं चल सकती हैं, वहां एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से टेंपो ट्रैवलर चलाए गए हैं। लेकिन, हैरत की बात है कि एक बार वाहन के खराब हो जाने के बाद प्रबंधन भी इन वाहनों की सुध लेने में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि गियर बॉक्स में तकनीकी खराबी आने के बाद ये टेंपो ट्रैवलर खराब खड़ा है। गियर बॉक्स को मरम्मत के लिए एचआरटीसी की वर्कशाॅप जसूर भेजा है। गियर बॉक्स के पहुंचने पर टेंपो ट्रैवलर चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed