फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telka school opened a college but did not build a toilet

Chamba News: तेलका स्कूल में कॉलेज तो चला दिया, शौचालय नहीं बनाया

Wed, 07 Aug 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Telka school opened a college but did not build a toilet
तेलका (चंबा)। महाविद्यालय तेलका के छात्र-छात्राएं शौचालय न होने से परेशान हैं। वर्ष 2017 में तेलका कॉलेज खुला है। तब से लेकर अब तक यहां शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कॉलेज प्राथमिक विद्यालय सालवां के पांच कमरों में चल रहा है। इसमें 110 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 80 छात्राएं हैं। शौचालय न होने से छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो साल पहले एनएसयूआई ने शौचालय की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान एसडीएम ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए बैकवर्ड एरिया सब प्लान की तहत शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख की राशि स्वीकृत की थी। हैरत की बात है कि राशि स्वीकृत होने के एक वर्ष बाद भी शौचालय नहीं बन पाया है। मनीष कुमार, पूजा शर्मा, पल्लवी, कविता, रेखा, सीमा देवी, काजल, रेशमा, सपना और शालू ने बताया कि शौचालय के अभाव में छात्राओं को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

--
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि तेलका विद्यालय के चार कमरों में पढ़ाई चल रही है। तेलका महाविद्यालय का अपना भवन नहीं हैं। लड़कियों को प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए बने शौचालय का ही उपयोग करना पड़ रहा है। जिससे छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। जल्द भवन और शौचालय निर्माण बारे विवि प्रशासन से आवाह्न किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि शौचालय के लिए बजट स्कूल के नाम से आया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने मौड़ा पंचायत को स्कूल की जमीन पर शौचालय न बनाने के निर्देश दिए हैं।


--मौड़ा पंचायत के प्रधान अशोक सूर्यांश ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के मना करने से शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन अनुमति देता है तो जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed