{"_id":"57d4388a4f1c1b5d783188a4","slug":"telka-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलका छिंज मेले में काकू राम ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलका छिंज मेले में काकू राम ने मचाई धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय लखदाता छिंज मेला तेलका की सांस्कृतिक संध्या में काकूराम ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप चंबा के कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला प्रबंधन समिति को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया। उसके बाद ग्रुप के कलाकार पंकज शर्मा ने नॉन स्टॉप पहाड़ी गीतों से संध्या को आगे बढ़ाया वहीं रीतिका पंजाबी म्यूजिकल ग्रुप ने पंजाबी जबकि गीतिका बॉलीवुड ग्रुप ने नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
गौतमी कौंडल ने पहाड़ी, पंजाबी तथा फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं कर्ण राणा ने कच्चे धागे तथा साड्डा केडा बापू करदा ब्लैक नीं जैसी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सोनम चौधरी ने मस्त कलंदर, दिल दीवाना बिन सजना के, कजरा मुहब्बत वाला, झूमका गिरा रे तथा कांटा लगा जैसे गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। कमेटी अध्यक्ष देस राज बसंत से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के साथ सिमणी पंचायत के प्रधान मनोहर लाल, कंगेड़ पंचायत के प्रधान विजय ठाकुर, सेरी पंचायत की प्रधान सविता सूर्यवंशी, सुंडला पंचायत के प्रधान खेम राज, दिघाई पंचायत के पूर्व प्रधान केशव ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अब्दुल वाजिद चौगानी तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य केहर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन