{"_id":"6908e6cbc9768cfa1505e407","slug":"teesa-hospital-case-inquiry-committee-report-finds-flaws-orders-for-reinvestigation-chamba-news-c-88-1-ssml1006-165451-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा अस्पताल मामले में जांच समिति की रिपोर्ट में खामियां, दोबारा जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा अस्पताल मामले में जांच समिति की रिपोर्ट में खामियां, दोबारा जांच के आदेश
Mon, 03 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। तीसा अस्पताल के डॉक्टर पर बच्ची से अभद्र भाषा के प्रयोग के लगे आरोपों को लेकर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कुछ आपत्तियां लगाई हैं। उन्होंने समिति को मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। अब टीम दोबारा जांच के लिए तीसा अस्पताल जाएगी।
समिति की ओर से हाल में सौंपी गई रिपोर्ट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तथ्यों की कमी जाहिर की है। तीन सदस्यीय टीम को इस मामले से जुड़े हर पहलू पर जांच करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जब टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को पेश की तो उसमें कुछ तथ्यों पर जांच की कमी नजर आई। इसको लेकर सीएमओ ने असंतोष जाहिर किया। इससे कहीं न कहीं उस डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि यह वही तथ्य हैं जिनको लेकर महिला ने सोशल मीडिया में जांच करने की मांग रखी थी।
स्वास्थ्य निदेशक को भेजा डॉक्टर का जवाब
इस मामले में स्वास्थ्य निदेशक ने जो डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसका जवाब डॉक्टर ने विभाग को सौंप दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उनके जवाब को स्वास्थ्य निदेशक को भेज दिया है। अब निदेशक इसमें आगामी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
जांच टीम की रिपोर्ट में उन्हें कुछ जांच बिंदुओं पर कमी नजर आई है। इसकी दोबारा जांच करने के लिए टीम को तीसा भेजा जाएगा। डॉ. बिपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा
यह है पूरा मामला
मामला 13 अक्तूबर का है। इसमें पीड़ित महिला का आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे जब वह अपनी बच्ची को लेकर तीसा अस्पताल पहुंची तो अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्टाफ नर्स द्वारा फोन पर डॉक्टर को सूचना देने पर उन्होंने मौके पर आने से मना कर दिया और बच्ची के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे महिला आहत हुई। हालांकि आरोपों पर चिकित्सक ने कहा था कि बच्ची के इलाज के लिए ओपीडी में आने का परामर्श दिया था। परीक्षण के बाद ही इलाज दिया जाना था। इसके बाद कमेटी गठित कर जांच शुरू की गई थी।