फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teesa-Bairagarh road opened for small vehicles till 22nd, mountain cutting work will start again from 23rd

Chamba News: छोटे वाहनों के लिए 22 तक खोला तीसा-बैरागढ़्र मार्ग, 23 से फिर होगा पहाड़ की कटाई का काम

Sat, 18 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Teesa-Bairagarh road opened for small vehicles till 22nd, mountain cutting work will start again from 23rd
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
तीसा (चंबा)। तरवाई पुल के समीप बंद तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने यह मार्ग 22 मई तक छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

इससे चुराह विधानसभा क्षेत्र की दस पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वे 22 मई तक रसोई गैस सिलिंडर सहित खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत का सामन इकट्ठा कर सकेंगे। 23 जून से इस मार्ग को फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे फिर पूरा पहाड़ गिराने के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा। लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह ने लोगों को आवश्यक सामग्री जुटाने के लिए यह सुविधा दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तरवाई पुल के पास तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर पहाड़ी को गिराया जा रहा है। यह मार्ग पिछले करीब 24 दिन से बंद है। इस कारण लोगों को रसोई गैस सिलिंडर सहित कई प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा था। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुलने से चुराह हलके की दस पंचायतों मंगली, जुनांस, बौंदेड़ी, गुईला, देवीकोठी, सतियास, बैरागढ़, सीरी, गुलेई और टेपा की 20 हजार की आबादी को लाभ होगा। लोग खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग और अन्य जरूरत का सामान एकत्रित कर सकेंगे। गौरतलब है कि बीते वर्ष 11 अगस्त को एक टाटा सूमो वाहन तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नाले में जा गिरा। हादसे में छह पुलिस कर्मचारियों समेत वाहन चालक की भी मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग ने इस जर्जर हो चुके पहाड़ को गिराने का कार्य शुरू किया है। पानी की बौछार कर भी जर्जर पहाड़ को गिराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मशीनरी से पहाड़ को तोड़ने का कार्य शुरू किया है। ऐसे में मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इस कारण क्षेत्र के डिपुओं में राशन की खेप नहीं पहुंच पाई। घरेलू गैस सिलिंडरों और दैनिक उपयोग का सामान लाने के लिए भी लोगों को जान जोखिम में डालकर पहाड़ पर चढ़कर दूसरे छोर तक पैदल जाना पड़ रहा था।

--लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि तीसा-बैरागढ़ मार्ग तरवाई के पास छोटे वाहनों के लिए 22 जून तक खोल दिया गया है। ग्रामीण जरूरत का सामान एकत्रित कर लें। महज पांच मीटर ऊंची पहाड़ी को गिराना शेष है। 23 जून को दोबारा मार्ग बंद कर कार्य शुरू किया जाएगा।

उपमंडलाधिकारी नागरिक चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि लोगों की उनके पास कुछ शिकायतें पहुंची थीं। इसके बाद विभाग को कुछ दिनों के लिए मार्ग वाहनों के लिए बहाल करने की बात कही गई। मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ है। बताया कि मशीनरी और लेबर पहाड़ी के जर्जर हिस्से को जल्द हटाकर समस्या का स्थायी हल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed