फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams will reach door to door to count animals

Chamba News: पशुओं की गिनती करने घर-घर पहुंचेंगी टीमें

Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Teams will reach door to door to count animals
पशुओं की गिनती करने घर-घर पहुंचेंगी टीमें
विज्ञापन

जिले में पशुपालन विभाग करवाएगा पशु गणना, हर पांच साल बाद होती है गिनती
सितंबर से दिसंबर तक चलेगा गणना का काम, विभाग ने शुरू कीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में अब घर-घर जाकर पशुओं की गणना होगी। पशुपालन विभाग चंबा ने इसके दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय टीम घर-घर जाकर पशुओं की गणना करेगी। साथ ही पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।
यह 21वीं पशु गणना होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सितंबर से यह कार्य शुरू किया जा रहा है। दिसंबर में यह कार्य पूरा होगा। विभाग की ओर से पशु गणना करवाने का मकसद पालतू पशुओं का आंकड़ा एकत्रित करना है, जिससे पता लगाया जा सके कि जिले में कितने पालतू पशु हैं। इसके लिए उपमंडल स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा। यह टीमें घर-घर जाकर पशुओं की गणना करेंगी। साथ ही मालिक संबंधित जानकारी भी एकत्रित की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब चालीस प्रतिशत लोग पशुपालन से आजीविका चलाते हैं। किसान खेतों में अब भी बैलों से किसानी करते हैं तो दूसरी तरफ गाय का पालन कर लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार हर पांच साल बाद पशुगणना करवाई जाती है, जिससे सही आंकड़ा मिल सके। पशुपालन विभाग की डिस्पेंसरियों में पशुओं के हिसाब से दवाई इत्यादि की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

उधर, पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. मुंशी कपूर ने बताया कि सितंबर से दिसंबर तक जिले में पशु गणना का कार्य शुरू किया जा रहा है। बताया कि इससे पालतू पशुओं का सही आंकड़ा विभाग जुटाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। घर-घर जाकर टीमें पशु गणना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed