फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams ready to stop hunting of wild animals

Chamba News: वन्य जीवों का शिकार रोकने के लिए टीमें तैयार

Mon, 02 Dec 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teams ready to stop hunting of wild animals
चंबा। वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र खज्जियार सहित अन्य क्षेत्रों में सर्दियों में कोई भी वन्य जीवों का अवैध शिकार नहीं कर पाएगा। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग ने सभी वन्य प्राणी विभाग रेंजों पर पेट्रोलिंग टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों का नियंत्रण कक्ष जिला मुख्यालय स्थित विभाग के कार्यालय को बनाया गया है। जहां पर अधीक्षक पेट्रोलिंग टीमों के कार्यों पर निगरानी रखेंगे और रोजाना रिपोर्ट बनाकर डीएफओ को देंगे। ये सभी कमेटियां रोजाना अपने-अपने वन्य प्राणी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी। सर्दी के मौसम में बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले इलाकों से वन्य जीव खाने की तलाश में निचले इलाकों में उतर आते हैं। ऐसे में उनका अवैध शिकार होने की संभावना अधिक हो जाती है। इन वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए ये कमेटियां दिन रात कार्य करेंगी। ताकि कोई भी शिकारी वन्य जीवों का अवैध शिकार न कर पाए।
विज्ञापन


खज्जियार रेंज में वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय कुमार को पेट्रोलिंग टीम का प्रभारी बनाया गया है। जबकि वन खंड अधिकारी धीरज कुमार, अशोक कुमार, वन रक्षक रजत कुमार, राकेश कुमार, अतुल मोहिंद्र, प्रकाश, विनोद कुमार, तिलक और चमन को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


डिविजन लेवल पेट्रोलिंग पार्टी में अधीक्षक ग्रेड-दो हेम सिंह को प्रभारी बनाया गया है। जबकि कमलेश कुमार, अतुल कटोच, कुमारी रत्नी, मेघ राज और सुरेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया है। भांदल रेंज में वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरज कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि मंजीत सिंह, विनोद कुमार, वरिंद्र कुमार और डूम राम सदस्य बनाए गए हैं। सेचू रेंज में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान को प्रभारी और राजिंद्र कुमार, अक्षय कुमार और शिव चंद को सदस्य बनाया गया है। भरमौर रेंज में वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार को प्रभारी और रविंद्र कुमार, सचिन कुमार, हिमांशु रिहालिया, शुक्रदीन, अजय कुमार, लेख राज, राज कुमार, संदीप कुमार, नरैण सिंह, प्रवीन और चंद्रपाल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि सर्दी में वन्य जीवों का अवैध शिकार रोकने के लिए रेंज स्तर पर पेट्रोलिंग कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed