फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams a magkolekta sample ning gabun ibat kareng marangle da reng mananaman.

Chamba News: किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने ले रहीं टीमें

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teams a magkolekta sample ning gabun ibat kareng marangle da reng mananaman.
अभी तक 1500 नमूनों की हुई जांच, खेतों से 3500 सैंपल लेने का लक्ष्यजिले भर में मिट्टी का परीक्षण करने के लिए अभियान चला रहा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कृषि विभाग जिले में मिट्टी परीक्षण अभियान चला रहा है। विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्रित कर रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनकी भूमि के अनुसार उपयुक्त फसल, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने संबंधी वैज्ञानिक सलाह दी जा रही है। अब तक जिले के किसानों की भूमि के करीब 1,500 नमूनों की जांच पूरी की जा चुकी है जबकि 3500 नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य है।

विभाग के अनुसार लगातार एक ही प्रकार की खेती और रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। मिट्टी परीक्षण किसानों को यह जानने में मदद करता है कि उनकी भूमि में कौन-कौन से पोषक तत्व पर्याप्त हैं और किनकी कमी है। इसी आधार पर उर्वरकों की सही मात्रा और उपयुक्त फसल का चयन किया जाता है। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट में भूमि का पीएच स्तर, जैविक कार्बन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। खेतों की नियमित मिट्टी जांच करवाएं। वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने से न केवल उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि अनावश्यक उर्वरकों पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed