{"_id":"604cc7de8ebc3eda727e297e","slug":"team-reached-from-shimla-to-investigate-teesa-bus-accident-chamba-news-sml3640893129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा बस हादसे की जांच के लिए शिमला से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा बस हादसे की जांच के लिए शिमला से पहुंची टीम
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। बस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए शिमला में तीन सदस्यीय टीम शनिवार को तीसा पहुंची। टीम ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे के पीछे रहे कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश की। इस दौरान टीम ने गहनता से दुर्घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए। टीम जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी।
गौरतलब है कि चंबा-तीसा मार्ग पर कॉलोनी मोड़ के समीप बीते बुधवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत और नौ लोग घायल हो गए थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि छह लोगों ने तो मौके पर ही, दो ने सिविल अस्पताल तीसा और एक ने कंदला के पास दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सरकार ने शिमला से टीम गठित की तो वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन ने एसडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यों की टीम गठित की है। इसके तहत शिमला की टीम ने मौके पर पहुंच कर बारीकी से वास्तुस्थिति का जायजा लिया। टीम अपने स्तर पर जांच कर शिमला लौट गई है। वहीं, एसडीएम की अगुवाई में गठित टीम भी अपने स्तर पर जांच करने में जुटी हुई है।
एसडीएम चुराह मनीष ने बताया कि शिमला से हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने वास्तुस्थिति का जायजा लिया। बहरहाल, टीम शिमला लौट गई है।