{"_id":"6a396f9e50e77e8809013959","slug":"teachers-prepared-the-mid-day-meal-for-the-children-chamba-news-c-88-1-cmb1003-187549-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अध्यापकों ने बनाया बच्चों के लिए मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अध्यापकों ने बनाया बच्चों के लिए मिड-डे मील
Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील वर्करों के आंदोलन का असर नहीं दिखा। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद स्कूल में तैनात अध्यापक और मल्टी टॉस्क वर्करों ने स्कूल में मिड-डे मील पकाया।
पढ़ाई भी जारी रही। जिले के समस्त स्कूलों के मिड-डे मील वर्कर हड़ताल पर रहे। शिक्षकों ने बताया कि इस बारे में विभाग ने पहले ही सूचित कर दिया था। विभाग ने अग्रिम तैयारियां करते हुए स्कूल प्रबंधन को उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए थे। उन्हाेंने इसे प्रभावित होने भी नहीं दिया। खाना बनाने के लिए शिक्षकों ने बच्चों को खाना परोसा और इसके बाद कक्षाएं लगाईं। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को उचित व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। सभी जगह बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया। संवाद
--