फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teachers got down in Banikhet, players kept shivering in the bus all night

Chamba News: बनीखेत में उतर गए शिक्षक, रात भर बस में ठिठुरते रहे खिलाड़ी

Tue, 07 Nov 2023 09:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Teachers got down in Banikhet, players kept shivering in the bus all night
चंबा। चंबा के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की एक ओर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ऊना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से वापस आ रहे खिलाड़ियों को ठंड में बस में ही रात गुजारनी पड़ी। जबकि स्कूली बच्चों के साथ गए शिक्षक बनीखेत में ही बस से उतर गए।
विज्ञापन

पूरी रात स्कूली खिलाड़ियों ने लचोड़ी में गुजारी और सुबह यह निजी बस रूट पर आई और बच्चों को साथ लेकर चंबा पहुंची। दरअसल, 3 से लेकर 6 नवंबर तक ऊना में राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के समापन के बाद शाम पांच बजे खिलाड़ी चंबा के लिए वापस आए। यह बस द्रम्मण, सिहुंता होते हुए बनीखेत पहुंची। जहां साथ गए शिक्षक उतर गए, लेकिन रात करीब तीन बजे यह बस वाया चौहड़ा होकर लचोड़ी पहुंची। जहां निजी बस के चालक और परिचालक ने बस को आगे जाने से मना कर दिया और यहीं पर रात काटने का निर्णय लिया। बहरहाल सर्द रात बच्चों ने बस में ही काटी।
विज्ञापन

सुबह यह बस अपने निर्धारित रूट झौड़ा-चंबा पर बच्चों को साथ लेकर दौड़ी। इसके बाद यह बस चंबा पहुंची। यहां सवाल यह उठता है कि निजी बस को इतने लंबे रूट पर जाने की परमिशन किसने दी। साथ ही इस बारे में आरटीओ से एनओसी ली गई या नहीं। इस मामले के बाद यह तमाम सवाल उठ रहे है। वहीं, दूसरी ओर इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed